Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Bundelkhand Insight App

Every need matters

Bundelkhand Insight App

Every need matters

  • Home
  • Login Customizer
  • Sample Page
  • Home
  • Login Customizer
  • Sample Page
Subscribe
Close

Search

Uttar Pradesh

जिले में गिरती कानून व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ने चिंता व्यक्त की

By Nikhil Jha
July 18, 2026 2 Min Read
0

महोबा : राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार श्री मनोहर लाल जी (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में माननीय मंत्री जी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना की समीक्षा की एवं ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाये जाने के निर्देश दिए।पी0एम0 सूर्य घर योजना में 1941 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।उन्होनेे खराब विद्युत ट्रान्सफार्मरों को शहरी क्षेत्र में 24 घंटे के अन्दर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर बदले जाने के निर्देश दिए।

उन्होेने अधिक आने वाले विद्युत बिलों के सुधार करने तथा निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।कृृषि विभाग के अर्न्तगत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को बीमित कराये जाने के पश्चात फसल बीमा का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए।

उन्होनेें बीज वितरण कार्य में गड़बडी की शिकायत मिलने पर जांच कराये जाने के निर्देश दिए तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर ज्येष्ठ खान अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का समय से भुगतान कराये जाने एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।

उन्होनेें लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्याें को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होनें चरखारी-मुस्करा रोड एवं गौरहारी सड़क की मरम्मत शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होनें जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जलापूर्ति गांवों में सुनिश्चित करने तथा खोदी गयी सड़कों को तत्काल मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होनें पर्यटन विकास के अंतर्गत गुरू गोरखनाथ की मूर्ति लगाये जाने एवं अन्य विकास कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समीक्षा बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ही उपस्थित रहेंगे।उन्होनें कहा कि हर गौशाला में वृक्षारोपण करवाया जाए और गौशालाओं का निर्माण कार्य कराया जाये तथा सभी गौशालाओं में हरा चारा पानी भूसा की व्यवस्था की जाए तथा दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों को तत्काल राहत दी जाए। उन्होंने कैम्प लगाकर फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। और कहा कि पर्यटन विभाग के जो भी निर्माणाधीन कार्य हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जर्ज़र तारों एवं पोलों की मरम्मत की जाये। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाँवो में निरंतर साफ -सफाई कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक सदर राकेश गोस्वामी, विधायक चरखारी ब्रजभूषण राजपूत, सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जे. पी. अनुरागी, जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकान्त त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी पंकज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Author

Nikhil Jha

Editor At @mahobainsight Studying Political Science At Delhi University and Finance (Bcom) from Maharaja Chhatrasal Bundelkhand University. Intrested In IR And Economics and Politics and in its policies. My personal opinions, doesn't mean for endrosment . Follow me on X/Nikhill_0

Follow Me
Other Articles
Previous

New Train Announcement – Weekly Express

Next

कबरई सीएचसी में संदिग्ध विस्फोटक मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कबरई सीएचसी में संदिग्ध विस्फोटक मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
  • जिले में गिरती कानून व्यवस्था पर प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ने चिंता व्यक्त की
  • New Train Announcement – Weekly Express

Recent Comments

  1. Nikhil Jha on New Train Announcement – Weekly Express

Archives

  • July 2026

Categories

  • Mahoba
  • Uttar Pradesh
Copyright 2026 — Bundelkhand Insight App. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme